indianbaaz.onlune………Shekh Mustak , Raipur

11 अगस्त 2025 को भोयना(धमतरी-नगरी मार्ग)जिला-धमतरी के पास अपराधियों के द्वारा निर्मम हत्या की गई थी जिसमें 03 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई थी,जिसमें #रायपुर_ग्रामीण_विधानसभा_क्षेत्र_48 के #ग्रामीण_मण्डल अंतर्गत रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड-55 सुमित नगर निवासी श्री नितिन तांडी,सुरेश हियाल एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ग्राम-सेजबहार के श्री संतोष सिंह जी का निधन हो गया था।
इस हृदयविदारक घटना के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा मृतकों के परिजनों को 4–4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी।

आज यह सहायता राशि मृतकों के परिजनों को मेरे निवास कार्यालय में चेक के माध्यम से प्रदान की।हम सभी सदैव दिवंगत परिवार के साथ हैं। इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी,प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!