रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक से बड़ी खबर सामने आई है। बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मौजूद पदाधिकारियों से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि आप में से कितने ब्लॉक अध्यक्ष पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। इस पर करीब 15 अध्यक्षों ने हाथ उठाया, जिस पर महंत ने कहा बहुत बढ़िया।

बैठक में संगठन की सक्रियता और जमीनी पकड़ को लेकर चर्चा के बीच महंत ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से 200 से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए, लेकिन इनमें केवल 10 से 15 ही महिलाएं हैं, जो चिंता का विषय है।

महंत ने इस स्थिति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब देखिए, इसे कैसे सुधारेंगे।बैठक में संगठन को मजबूत करने, महिला भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!